Posts

Showing posts from April, 2018

सुबह 10 बजे की खबर

सुबह 10 बजे की बड़ी ख़बरें................... ➡  दिल्ली: मुस्लिम कर्मचारियों के लिए सरकार का तोहफा, फ्राइडे की नमाज के लिए 1 घंटे का ब्रेक मिलेगा, दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों के लिए आदेश दिया। ➡  लखनऊ: , रियलिटी चेक का परिवहन विभाग ने लिया संज्ञान, लॉ मार्टिनियर स्कूल के बाहर चलाया गया अभियान, अवैध स्कूल वैन का किया जा रहा चालान, आरटीओ समेत कई अफसर मौके पर मौजूद। ➡  लखनऊ: स्वास्थ्य भवन में धूल फांक रही टीबी मोबाइल वैन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था उद्घाटन, जल्दबाज़ी में बिना रजिस्ट्रेशन मंगाई गई थी वैन, उद्घाटन के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भेजना था वैन। ➡  बुलंदशहर: सीएम योगी का आज बुलंदशहर दौरा, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा पुलिस फोर्स, सुबह 9 बजे पुलिस लाईन में उतरेगा हेलीकॉप्टर, पुलिस लाइन से सीएम जिला अस्पताल जाएंगे, सदर के मलिन बस्ती नजीमपुरा भूड़ जाएंगे सीएम, देहात, नई मंडी में गेहूं क्रय केंद्र का करेंगे निरीक्षण, दोपहर 12 बजे पुलिस लाईन में होगी समीक्षा, कानून व्यवस्था, विकास कार्यों की समीक्षा होगी, 1 बजे नुमाईश मैदान में करेंगे जनसभा, 2 बजे पी...

U P BOARD रिजल्ट आने से पहले ही इंटर व हाईस्कूल के 12 लाख विद्यार्थी फेल, रिजल्ट 29 को

Image
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2018 में भले ही 67 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने शामिल होने की दावेदारी की थी। उनमें से करीब 12 लाख परीक्षार्थी रिजल्ट आने से पहले ही फेल-पास की दौड़ से लगभग बाहर हो चुके हैं। ऐसे में इस बार रिजल्ट में 55 लाख 16 हजार से अधिक के बीच में ही अंक पाने और उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण जानने की होड़ रहेगी।  यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 37 लाख 12 हजार 508 व इंटर में 30 लाख 17 हजार 32 सहित कुल 67 लाख 29 हजार 540 अभ्यर्थियों ने परीक्षार्थी बनने का आवेदन किया था। बोर्ड प्रशासन ने इम्तिहान शुरू होने से पहले ही आवेदन पत्रों की गहनता से जांच कराई, जिसमें हाईस्कूल के 49 हजार 384 और इंटर के 34 हजार 369 सहित कुल 83 हजार 753 के आवेदन सही नहीं मिले, इन सभी को प्रवेश पत्र ही जारी नहीं किए गए। शेष के लिए छह फरवरी से इम्तिहान शुरू हुआ। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और नकल पर विशेष सख्ती के इंतजाम होने से पहले दिन से ही परीक्षार्थियों ने इम्तिहान से किनारा करना शुरू किया। पहली बार कुछ दिन को छोड़कर परीक्षा के अंतिम दिन तक परीक्षार्थियों ने इम्तिहान को बाय-बाय ...

स्वागतम .....

welcome all of you